Home » उत्तर प्रदेश » सुल्तानपुर रोड पर सड़क हादसों से निपटने की बड़ी पहल

सुल्तानपुर रोड पर सड़क हादसों से निपटने की बड़ी पहल

IAS वैशाख अय्यर
Picture of bharatkhabar

bharatkhabar

लखनऊ, 03 अप्रैल 2025: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने सुल्तानपुर रोड पर सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुधारात्मक कदमों के कड़े निर्देश दिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 2022, 2023 और 2024 के आंकड़ों के आधार पर चिह्नित हादसा-प्रवण क्षेत्रों जैसे एच.सी.एल. तिराहा, खुर्दही बाजार कट, कबीरपुर कट, अमेठी कट और गंगागंज कट पर संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण

जिलाधिकारी ने एन.एच.ए.आई. को ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए स्पीड लिमिट साइन बोर्ड लगाने और जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। एच.सी.एल. मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण, सर्विस लेन निर्माण, आईलैंड हटाने और पोल शिफ्टिंग के आदेश दिए गए। साथ ही, गलत दिशा से आने वाले वाहनों के लिए 100 मीटर की सर्विस लेन बनाने की बात कही गई। खुर्दही बाजार में यूटर्न और अवैध पार्किंग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 500-500 मीटर के दायरे में साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। जलसा रिज़ॉर्ट के पास कट बंद करने और गलत दिशा से आने वाली गाड़ियों का चालान करने के लिए ए.सी.पी. ट्रैफिक को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अमेठी कट पर क्रॉसिंग के लिए येलो मार्किंग और दोनों ओर साइनेज लगाने, जबकि अहिमामऊ पर शहीद पथ से सुल्तानपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक जंक्शन बनाने हेतु सर्वे का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए। इस दौरान एसडीएम मोहनलालगंज, एसीपी ट्रैफिक लखनऊ और एन.एच.ए.आई. के अधिकारी मौजूद रहे।

यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि आमजन के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगी।

और अधिक खबरे पढ़ने के लिए विजिट करिये हमारी वेबसाइट भारत खबर की वेबसाइट पर – https://bharatkhabar.co/

bharatkhabar
Author: bharatkhabar

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Bharat Khabar.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स