यूपी STF-झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: मुठभेड़ में ढेर हुआ मुख्तार गैंग का शूटर अनुज कनौजिया, 2.5 लाख का था इनाम
लखनऊ : जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ (गोरखपुर यूनिट) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साहसिक ऑपरेशन में मुख्तार गैंग के खूंखार शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ में मार गिराया। अनुज पर 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन अपराधों में वांछित था। इस ऑपरेशन में भारी गोलीबारी के बाद पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।
अनुज कनौजिया माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के गैंग का सक्रिय सदस्य था और हत्या, लूट, फिरौती जैसे 19 संगीन मामलों में वांछित था। दस्तावेजों के अनुसार, वह गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, कोलकाता जैसे कई शहरों में अपराधों को अंजाम दे चुका था। उसकी क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने कई निर्दोष लोगों की हत्या की थी और पुलिस के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया था।
यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने अनुज की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी हुई थी। सूचना मिली कि वह जमशेदपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। जब पुलिस ने उसे घेरा, तो अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस मुठभेड़ में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

एसटीएफ की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ हो रही है। इस ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक खूंखार अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है कि कानून से बचना आसान नहीं है।
और अधिक खबरे पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट भारत खबर पर विजिट करे – https://bharatkhabar.co/




Users Today : 13
Users Yesterday : 32