Home » लेटेस्ट न्यूज़ » केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भतीजों के बीच गोलीबारी: एक की मौत: भागलपुर समाचार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भतीजों के बीच गोलीबारी: एक की मौत: भागलपुर समाचार

Picture of bharatkhabar

bharatkhabar

भागलपुर के नवगछिया में  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दोनों भांजे आपस में भिड़ गए। और मामूली विवाद के बाद दोनों भाइयों की ओर से गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी की घटना में विश्वजीत यादव की मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों बचाने पहुंची मां को भी लगी गोली

 

बताया जा रहा है कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े के दौरान दोनों को बचाने पहुंची उनकी मां को भी गोली लग गई, जिनका इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पानी को लेकर हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद

 

घटना के तुरंत बाद घायल जयजीत यादव को भागलपुर में डॉ. एनके यादव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से परिवार के लोग मर्माहत है। नवगछिया के  परवत्ता थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग हुई और दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़े इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है, और सभी की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: बेटे ने अपने ही माता-पिता को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला

Source link

bharatkhabar
Author: bharatkhabar

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Bharat Khabar.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स