Home » उत्तर प्रदेश » 8 साल में योगी सरकार ने बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर: गुंडाराज से मुक्ति

8 साल में योगी सरकार ने बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर: गुंडाराज से मुक्ति

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा
Picture of bharatkhabar

bharatkhabar

योगी सरकार के 8 साल: गुंडाराज से उत्तम प्रदेश की ओर, मऊ अब भगवान महादेव के नाम से गूंजेगा

मऊ : इस अवसर पर उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा था, जहां गुंडे, माफिया और अपराधी हावी थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने गुंडाराज से मुक्ति पाई और अब यह देश का सबसे तेजी से विकसित होता राज्य बन गया है।

श्री शर्मा ने कहा कि पहले हर जिले का नाम किसी न किसी माफिया से जुड़ा था। छोटी-छोटी बातों पर हत्याएं आम थीं और जनता त्रस्त थी। लेकिन योगी सरकार ने अपराध पर कड़ा नियंत्रण किया, जिससे आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर निवेश, सुरक्षा और विकास का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए संकल्पित है। मऊ जिले का जिक्र करते हुए उन्होंने गर्व से कहा, “अब मऊ माफियाओं के नाम से नहीं, बल्कि भगवान महादेव के नाम से जाना जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए श्री शर्मा ने मऊ में पिछले 4 सालों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि जिले में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं लागू की गईं, जिनमें नगर विकास के लिए 1,000 करोड़ और बिजली व्यवस्था सुधार के लिए 500 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, 50,000 से अधिक पीएम आवास दिए गए, जिनमें 18,000 शहरी क्षेत्र के हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 14-15,000 लोगों को ऋण मिला और युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना से युवाओं को लाभ हुआ।

श्री शर्मा ने ऊर्जा विभाग के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 में स्वच्छता, सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने सैटेलाइट से महाकुंभ को पृथ्वी का सबसे देदीप्यमान क्षेत्र बताया। कुम्भ क्षेत्र में 6 लाख टेंट में बिजली, 60-70,000 स्ट्रीट लाइट्स और इतने ही बिजली पोल लगाए गए। एक सेकंड के लिए भी बिजली गुल नहीं हुई। इसके बावजूद, बिजली विभाग की लचर कार्यसंस्कृति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि 3,300 से अधिक कर्मचारियों को निलंबित किया गया और 50 से अधिक पर एफआईआर दर्ज हुई।

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा
ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा

उन्होंने चेतावनी दी कि अब ट्रांसफार्मर जलने या बिजली आपूर्ति बाधित होने पर संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी और सजा भी मिलेगी। श्री शर्मा ने हल्के अंदाज में रामचरितमानस की चौपाई का जिक्र किया, “विनय न मानत जलधी जड़, गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब, भय बिनु होत न प्रीति।” उन्होंने कहा, “मुझे बिजली मंत्री बने 3 साल हो गए, अब बिना भय के कुछ संभव नहीं।

यह भी पढ़ें – https://bharatkhabar.co/4996/

मऊ के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जिले की सभी सड़कों को मजबूत किया जा रहा है और पुरातन मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है। यह बदलाव मऊ की पहचान को माफियाराज से भक्ति और विकास की ओर ले जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार सर्वसमाज को अपना परिवार मानती है और उनकी समृद्धि के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने एक शेर के जरिए अपनी बात खत्म की, “दुआ बहार की मांगी तो इतने फूल खिले, कहीं जगह न बची मेरे आशियाने को।

श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में मौजूद योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को तुरंत लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सुशासन की नींव मजबूत हुई है, जिसे जनता के आशीर्वाद से लंबे समय तक बनाए रखना होगा। यह आयोजन न केवल सरकार की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि भविष्य के लिए एक संकल्प भी, जिसमें विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी गई।
उत्तर प्रदेश की इस नई पहचान ने देश भर में चर्चा बटोरी है। योगी सरकार के 8 सालों में अपराध पर लगाम, निवेश में बढ़ोतरी और बुनियादी ढांचे का विकास इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश अब सिर्फ चुनौतियों का नहीं, बल्कि अवसरों का गढ़ बन चुका है। मऊ जैसे जिलों में हुए बदलाव इस बात का सबूत हैं कि सरकार की नीतियां जमीनी स्तर पर असर डाल रही हैं।

और अधिक खबरें पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट भारत खबर पर विजिट करिए – https://bharatkhabar.co/

bharatkhabar
Author: bharatkhabar

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Bharat Khabar.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स