अग्निवीर भर्ती का नया चेहरा: 13 भाषाओं में परीक्षा और रैली से पहले ऑनलाइन टेस्ट अनिवार्य
लखनऊ: अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव आया है। भारतीय सेना ने घोषणा की है कि अब भर्ती परीक्षा 13 भाषाओं में होगी, ताकि हर क्षेत्र के युवा अपनी भाषा में हिस्सा ले सकें। साथ ही, रैली और रेस से पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। यह नया सिस्टम भर्ती को और व्यवस्थित करने के लिए लाया गया है।

पहले उम्मीदवारों को रैली में शारीरिक परीक्षा देनी होती थी, उसके बाद लिखित टेस्ट लिया जाता था। अब यह प्रक्रिया बदलकर पहले ऑनलाइन टेस्ट और फिर शारीरिक परीक्षा का क्रम लागू किया गया है। सेना का कहना है कि इससे समय की बचत होगी और केवल काबिल उम्मीदवार ही रैली तक पहुंचेंगे। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, कन्नड़ जैसी भाषाएं शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह बदलाव नई उम्मीद लेकर आया है।
ऐसी तमाम अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट भारत खबर को विजिट करें –https://bharatkhabar.co/




Users Today : 13
Users Yesterday : 32